Blog by Suveta Notiyal | Digital Diary
" To Present local Business identity in front of global market"
" To Present local Business identity in front of global market"
Digital Diary Submit Post
मैं हूँ आपकी दोस्त Suveta Notiyal।
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के हम सभी छात्रों के लिए यह समय बहुत ही धड़कनें बढ़ाने वाला है। परीक्षा खत्म हो चुकी है और अब हर कोई बस एक ही चीज़ सर्च कर रहा है- "यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 कब आएगा?"
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि रिजल्ट कब तक आएगा, तो आप मेरी पिछली पोस्ट यहाँ पढ़ सकते हैं:
(https://wefru.com/blogread/Tm1vWWErZ1NIUG1iSkovZzcrUkxIQT09/4731 [UP Board Result Date 2026])
अक्सर रिजल्ट वाले दिन सरकारी वेबसाइट्स बहुत धीरे चलने लगती हैं। इसलिए, आज मैं आपको वो आसान तरीके बताऊँगी जिससे आप बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट सबसे पहले अपने मोबाइल पर देख पाएंगे।
रिजल्ट चेक करने से पहले ये दो चीज़ें अपने पास लिखकर रख लें:
1.आपका रोल नंबर (Roll Number) - जो आपके एडमिट कार्ड पर है।
2.स्कूल कोड (School Code) - यह भी एडमिट कार्ड पर ही मिल जाएगा।
1.पहला तरीका: ऑफिशियल वेबसाइट के ज़रिए
(i) सबसे पहले अपने फोन के गूगल में upmsp.edu.in या upresults.nic.in टाइप करें।
(ii) होमपेज पर आपको 'High School Result 2026' या 'Intermediate Result 2026' का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
(iii) अब अपना Roll Number और School Code सावधानी से भरें।
(iv) नीचे दिए गए 'Submit' बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके सामने होगा!
दूसरा तरीका: बिना इंटरनेट के (SMS के ज़रिए)
(i) अगर उस दिन इंटरनेट न चले, तो आप मैसेज भेजकर भी रिजल्ट मंगा सकते हैं:
(ii) 10वीं के लिए: मैसेज में लिखें UP10 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें।
(iii) 12वीं के लिए: मैसेज में लिखें UP12 <Roll Number> और इसे 56263 पर भेज दें।
दोस्तों, रिजल्ट के समय बहुत सारी फेक (Fake) वेबसाइट्स भी एक्टिव हो जाती हैं। वे आपसे पैसे मांग सकती हैं या गलत जानकारी दे सकती हैं। याद रखें कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट देखना बिल्कुल फ्री है। केवल सरकारी वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें।
मैं हूँ आपकी दोस्त सुवेता नौटियाल (Suveta Notiyal)
हम सभी यूपी बोर्ड (UP Board) के छात्रों के मन में इस वक्त बस एक ही सवाल घूम रहा है- "भाई, रिजल्ट कब आएगा?" एग्जाम खत्म होने के बाद जो ये खाली समय होता है, इसमें चैन कम और बेचैनी ज़्यादा होती है, है ना?
पूरे उत्तर प्रदेश में हर कोई बस यही सोच रहा है कि रिजल्ट कब आएगा। तो चलिए, आज मैं आपको बताती हूँ कि रिजल्ट को लेकर ताज़ा अपडेट क्या है।
अभी तक यूपी बोर्ड (UPMSP) ने कोई पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन अगर हम पिछले कुछ सालों के पैटर्न को देखें, तो ये बातें सामने आ रही हैं:
1.कॉपियों का मूल्यांकन: यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग बहुत तेज़ी से चल रही है।
2.पिछला रिकॉर्ड: साल 2025 में रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में आया था।
3.संभावना: इस साल यानी 2026 में भी उम्मीद है कि 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
यूट्यूब और गूगल पर कई जगह अलग-अलग तारीखें बताई जा रही हैं, लेकिन दोस्तों, जब तक UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस नहीं आता, हमें किसी भी अफवाह पर यकीन नहीं करना चाहिए। जैसे ही कोई पक्की खबर आएगी, मैं आपके लिए सबसे पहले अपडेट लेकर आऊँगी।
क्या आप जानते हैं कि खाली समय में आप अपनी साधारण फोटो को 'AI Cartoon Avatar' में बदल सकते हैं? अगर आप यह जादू सीखना चाहते हैं, तो यहां क्लिक कर [https://wefru.com/blogread/Tm1vWWErZ1NIUG1iSkovZzcrUkxIQT09/4722]
और हाँ, अगर आप यह जानना चाहते हैं कि रिजल्ट आने पर उसे सबसे पहले और आसानी से अपने फोन पर कैसे देखें, तो मेरी अगली पोस्ट ज़रूर पढ़ें!
नमस्ते दोस्तों!
मैं हूँ आपकी दोस्त Suveta Notiyal।
क्या आप भी अपनी पुरानी और बोरिंग प्रोफाइल फोटो से थक चुके हैं? आजकल इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर हर कोई AI अवतार या 3D कार्टून वाली फोटो लगा रहा है। ये देखने में इतने कूल लगते हैं कि हर कोई पूछता है- "भाई, ये कैसे बनाया?"
अगर आपको लगता है कि इसके लिए किसी एक्सपर्ट एडिटर की ज़रूरत है, तो आप बिल्कुल गलत हैं! आज मैं आपको वो 'सीक्रेट तरीका' बताऊँगी जिससे आप अपने फोन से ही बिल्कुल फ्री में शानदार कार्टून अवतार बना सकते हैं
एक ज़रूरी बात (Pro-Tip)
दोस्तों, कार्टून बनाने से पहले यह ज़रूरी है कि आपके फोटो का बैकग्राउंड साफ़ और अच्छा हो। अगर आपकी फोटो का बैकग्राउंड खराब है, तो घबराएं नहीं! मैंने अपनी पिछली पोस्ट में बताया है कि "अपने फोटो का बैकग्राउंड सिर्फ 5 सेकंड में कैसे हटाएं"।
अगर आपने वो पोस्ट नहीं पढ़ी, तो यहाँ क्लिक करके अभी पढ़ें:[https://wefru.com/blogread/Tm1vWWErZ1NIUG1iSkovZzcrUkxIQT09/4712]
बाज़ार में हज़ारों ऐप्स हैं, लेकिन मैंने आपके लिए सबसे बेहतरीन और आसान ऐप्स चुने हैं:
1.ToonMe (टूनमी): यह ऐप आपको 'डिज़्नी' जैसी फिल्मों वाले कार्टून लुक्स देता है। इसमें 3D और 2D दोनों तरह के अवतार बनते हैं।
2.Remini (रेमिनी): यह सिर्फ फोटो साफ़ नहीं करता, बल्कि इसका 'AI अवतार' फीचर आपके चेहरे को एक नया और प्रोफेशनल लुक देता है।
3.Hugging Face AI: अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो इस वेबसाइट पर जाकर सीधा फोटो अपलोड कर सकते हैं।
1.ऐप खोलें: सबसे पहले ToonMe ऐप को डाउनलोड करके ओपन करें।
2.फोटो अपलोड: अपनी गैलरी से वो फोटो चुनें जिसमें आपका चेहरा साफ़ दिख रहा हो।
3.जादू चुनें: आपको स्क्रीन पर कई सारे स्टाइल्स दिखेंगे (जैसे स्केच, 3D कार्टून, या वॉटर पेंटिंग)। अपनी पसंद के स्टाइल पर क्लिक करें।
4.AI का कमाल: अब बस 10 सेकंड का इंतज़ार करें। AI आपके चेहरे को पहचानकर उसे एक बेहतरीन अवतार में बदल देगा।
5.सेव और शेयर: जब फोटो तैयार हो जाए, तो 'Download' पर क्लिक करके उसे गैलरी में सेव कर लें।
दोस्तों, AI का इस्तेमाल करते समय हमेशा अपनी प्राइवेसी का ध्यान रखें। किसी भी अनजान या लालच देने वाली वेबसाइट पर अपनी फोटो न डालें। हमेशा प्ले-स्टोर पर मौजूद भरोसेमंद ऐप्स का ही इस्तेमाल करें।
तो दोस्तों, अब देर किस बात की? जल्दी से अपना AI अवतार बनाइए और अपनी प्रोफाइल को एक नया लुक दीजिए। मुझे यकीन है कि आपके दोस्त इसे देखकर हैरान रह जाएंगे!
अगर आपको फोटो बनाने में कोई दिक्कत आए, तो मुझे नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं, मैं आपकी मदद ज़रूर करूँगी।
क्या आप अपनी पसंदीदा फोटो के पीछे मौजूद खराब बैकग्राउंड से परेशान हैं? कई बार फोटो तो बहुत अच्छी आती है, लेकिन पीछे का नजारा उसे खराब कर देता है। आज मैं आपको एक ऐसी AI टेक्नोलॉजी के बारे में बताऊँगी जो बड़े-बड़े ग्राफिक डिजाइनर्स इस्तेमाल करते हैं।
सबसे अच्छी बात? आपको इसके लिए कोई भी भारी-भरकम ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है, जिससे आपके फोन की मेमोरी भी बचेगी।
प्रो टिप: अगर आपकी फोटो पहले से ही धुंधली (Blur) है, तो बैकग्राउंड हटाने से पहले उसे HD बना लें। मेरी पिछली पोस्ट [धुंधली फोटो को HD कैसे बनाएं? यहाँ क्लिक करके पढ़ें][https://wefru.com/blogread/Tm1vWWErZ1NIUG1iSkovZzcrUkxIQT09/4688 ] आपकी इसमें मदद करेगी।
यह एक फ्री ऑनलाइन टूल है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आपकी फोटो के किनारों को पहचानता है और बैकग्राउंड को पूरी तरह से पारदर्शी (Transparent) बना देता है।
वेबसाइट ओपन करें: अपने मोबाइल के ब्राउज़र में Remove.bg सर्च करें।
फोटो अपलोड करें: नीले रंग के 'Upload Image' बटन पर क्लिक करें।
ऑटोमैटिक इरेज़: वेबसाइट सिर्फ 5 सेकंड में आपकी फोटो का बैकग्राउंड हटा देगी।
नया बैकग्राउंड जोड़ें (Optional): अगर आप कोई नया कलर या सीन लगाना चाहते हैं, तो 'Edit' पर क्लिक करें।
HD डाउनलोड: अंत में 'Download' बटन दबाएं और अपनी फोटो गैलरी में सेव करें।
समय की बचत: फोटोशॉप में जो काम घंटों में होता है, यहाँ सेकंड्स में हो जाता है।

सटीकता (Accuracy): यह बालों और कपड़ों के कोनों को भी सफाई से कट करता है।
बिल्कुल मुफ्त: बेसिक डाउनलोड के लिए आपको एक रुपया भी नहीं देना।
अब खराब बैकग्राउंड की वजह से अपनी यादों को डिलीट न करें, बल्कि उन्हें इस स्मार्ट ट्रिक से नया लुक दें। स्मार्टफोन के दौर में स्मार्ट काम करना ही असली समझदारी है!
अगले भाग में (Part 3): मैं आपको बताऊँगी कि कैसे आप अपनी साधारण फोटो को Cartoon या Anime अवतार में बदल सकते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री! हमारे साथ बने रहें।
क्या आपके पास भी वो एक यादगार फोटो है जो धुंधली होने की वजह से आप पोस्ट नहीं कर पा रहे? आज मैं आपको वो तरीका बताऊँगी जो बड़े-बड़े ब्लॉगर्स इस्तेमाल करते हैं।"
क्या आपके पास भी कुछ ऐसी पुरानी यादें हैं जो धुंधली (Blur) हो गई हैं? या फिर आपकी कोई पसंदीदा फोटो साफ नहीं आई है? अब आपको फोटोशॉप सीखने की जरूरत नहीं है। आज मैं आपको एक ऐसी 'जादुई' वेबसाइट के बारे में बताऊँगी जो AI की मदद से आपकी फोटो को एकदम नया बना देगी।
वेसासाइड का नाम: Upscale.media

यह एक फ्री ऑनलाइन टूल है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके फोटो की क्वालिटी को कई गुना बढ़ा देता है।
वेबसाइट खोलें: अपने फोन के ब्राउज़र में Upscale.media टाइप करें।
फोटो अपलोड करें: 'Upload Image' बटन पर क्लिक करें और अपनी धुंधली फोटो चुनें।
AI का जादू देखें: वेबसाइट अपने आप आपकी फोटो के पिक्सल ठीक कर देगी
डाउनलोड करें: 'Download' बटन पर क्लिक करके अपनी नई HD फोटो गैलरी में सेव कर लें।
इस वेबसाइट की खासियत:
यह पूरी तरह से फ्री है।
आपको कोई भारी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं (फोन की मेमोरी बचेगी)।
फोटो की क्वालिटी 400% तक बढ़ जाती है।
स्मार्टफोन के दौर में स्मार्ट काम करना सीखें। इस ट्रिक को आजमाएं और अपनी पुरानी यादों को फिर से ताज़ा करें।
अगले भाग में (Part 2): मैं आपको एक ऐसी वेबसाइट बताऊँगी जिससे आप किसी भी फोटो का बैकग्राउंड सिर्फ एक क्लिक में हटा सकते हैं। जुड़े रहिये!
"दोस्तों, अगर आपका सपना बोर्ड एग्जाम 2026 में 95% या उससे ज्यादा अंक (99% तक) लाने का है, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। बहुत खोजने के बाद मैंने ये 3 चैप्टर्स के ऐसे 'VVIP' प्रश्न तैयार किए हैं जो हर साल रिपीट होते हैं। याद रखना, स्मार्ट बच्चा वही है जो सब कुछ पढ़ने के बजाय वो पढ़ता है जो परीक्षा में आता है। इन 10 MCQs को रट लो, इसके बाहर पेपर बनेगा ही नहीं!"
Introduction - Lancho was a very simple farmer. He had a good crops but it's needed rain badly.
His faith in God - Lancho was sad because his. crops was totally distrayed due to hailstone but he had deep faith in God.
Writing a letter to God - He wrote a letter to God for asking 100 pesos as help otherwise his family would to hungry.
Helping by post office employees - When the. postmaster got his letter he moved to reed it ,he sent 70 pesos to Lancho in an envelope.
Reaction of Lancho - When Lancho received only. 70 pesos .he became angry. Hello could not believe that God could not make such as a mistake.He thought that the office staff were A bunch of crooks.
Conclusion - but the post office employees were not really crooks. They were very kind.
Introduction - Nelson Mandela was the first black president of South Africa. He was a great hero for the blacks . Hello fought against the apartheid regime.
His ideals for the future of South Africa - Nelson Mandela set out the following ideals for the future of South Africa --
i) poverty - they would set their people from continuing bandage of poverty.
ii) Deprivation - their people would have their rightful benefits.
iii) Suffering - now they would not undergo suffering from the hand of the oppressors.
iv) Discrimination of gender, class and other things - they were now equal. There would be no difference of gender, class, colour and caste among their people. It was the common Victory for justice, peace and human dignity.
Conclusion - This Nelson Mandela's struggle and sacrifice bore fruit and South Africa got freedom from the rule of Apartheid.
Introduction - the lesson "Madam Rides the Bus "is about a brave eight years old girl. She had no playmates she liked gazing at the hustle and bustle of the street and her favourite part was the sight of a bus arriving and departing.
Her plan to bus ride - She had a strong desire for the bus ride. She made a plan for it. She would listen to the talks of the passengers who used to go by bus. This way she gathered small details of the bus journey. She found that the town was six miles away. The bus fare was thirty paise one way. The journey took 45 minutes after gathering these she started saving money.
Her experience - when she rode on the bus. She was quite excited about it. She saw the canal ,palm trees, blue sky, green field and high mountain. She saw a cow coming before the bus.
Conclusion - thus Valli was a good planner self-confident and a sensitive girl.
1. Who is the author of 'A Letter to God'?
(A) G.L. Fuentes (B) Nelson Mandela (C) Anne Frank (D) Liam O'Flaherty
2. Where was Lencho's house situated?
(A) In a city (B) At the foot of a hill (C) On the crest of a low hill (D) In a forest
3. What was the 'unavoidable' gift of the Apartheid regime?
(A) Peace (B) Hatred (C) Great leaders like Oliver Tambo (D) Wealth
4. Anne Frank's diary was a gift for her ______ birthday.
(A) 12th (B) 13th (C) 14th (D) 15th
5. The baker was also their _______ in Goa.
(A) Guide and friend (B) Enemy (C) Servant (D) Teacher
6. What was the distance from the village to the town in Valli's story?
(A) 5 miles (B) 6 miles (C) 10 miles (D) 8 miles
7. What did the dragon (Custard) want?
(A) To fight (B) A safe cage (C) To eat Belinda (D) Gold
8. Lencho's field was destroyed by _______.
(A) Flood (B) Fire (C) Hailstones (D) Pests
9. The postmaster was a _______ and amiable fellow.
(A) Rude (B) Fat (C) Thin (D) Brave
10. According to Mandela, what comes naturally to the human heart?
(A) Hatred (B) Love (C) Jealousy (D) Fear
1. A. G.L. Fuentes
2. C. On the crest of a low hill
3. C. Great leaders like Oliver Tambo
4. B. 13th
5. A. Guide and friend
6. B. 6 miles
7. B. A safe cage
8. C. Hailstones
9. B. Fat
10. B. Love
Thank you so much for read my blog
And all the best for your exam
Read Full Blog...अपराजिता का नीले रंग का फूल न सिर्फ आपकी बागिया को महकाता है बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखता है. जी हां, आजकल अपराजिता की चाय सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है और लोग इसके रंग बदलने वाले जादू के साथ-साथ इसके जबरदस्त फायदों के भी दीवाने हो रहे हैं. तो चलिए जानते हैं
इस चाय को बनाने का सही तरीका और फायदे
एक कप पानी को अच्छे से उबाल लें.
5-8 ताजे अपराजिता के फूल लें और उन्हें एक कप में डाल दें.
उबला हुआ पानी फूलों के ऊपर डालें.
5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि फूलों का रंग पानी में अच्छे से आ जाए और पानी गहरा नीला हो जाए.
फूलों को छानकर अलग कर दें.
अगर आप इसमें थोड़ा नींबू का रस डालेंगे तो ये नीली चाय तुरंत बैंगनी रंग की हो जाएगी. है ना कमाल?
अगर आपको मीठा पसंद है तो इसमें थोड़ा शहद मिला लें या ऐसे ही पिएं.

1.अपराजिता चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा को अंदर से साफ करते हैं और बालों को भी पोषण देते हैं.
2.यह चाय दिमाग को तेज करती है, याददाश्त बढ़ाती है और एकाग्रता में सुधार करती है.
3.अपराजिता चाय दिमाग को शांत करती है और स्ट्रेस-एंग्जायटी को कम करने में मदद करती है, जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं.
4.यह चाय आपके पाचन तंत्र को मजबूत करती है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर रखती है.
5.पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी यह चाय फायदेमंद मानी जाती है.
6.यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और वजन कंट्रोल करने में मदद करती है.
7.यह एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है, जो आपके शरीर को अंदर से साफ रखती है.
8.इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं, जिससे कई बीमारियों से बचाव होता है.

आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस अपराजिता की चाय आपको बाज़ार में 4000 (1kg) मिलती हैं। उस अपराजिता का एक छोटा पौधा आपको केवल 100-200 में मिल जाता हैं। जिसे आप अपने गार्डन में एक छोटे से गमले में आसानी से लगा सकते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को घर पर लगाने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है क्योंकि मनी प्लांट को एक सकारात्मक ऊर्जा वाला पौधा माना जाता है। वहीं, मनी प्लांट को धन प्राप्ति वाला पौधा भी माना जाता है। कई बार मन में सवाल आता है कि क्या मनी प्लांट को चुराकर ही लगाना चाहिए या फिर इसे खरीदकर भी लगाया जा सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चुराकर नहीं लगाना चाहिए। आइए, विस्तार से जानते हैं इसका कारण

आपने यह बात कई लोगों से सुनी होगी कि मनी प्लांट चुराकर लगाना शुभ होता है और इससे धन लाभ होता है। इसी बात को मानते हुए ज्यादातर लोग उन घरों से मनी प्लांट चुराना पसंद करते हैं, जहां धन-धान्य की कमी नहीं होती। इन सुनी-सुनाई बातों से अलग कभी-कभी मन में सवाल आता है कि क्या वाकई मनी प्लांट चुराकर लगाने से धन प्राप्ति का योग बनता है? आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार इस सवाल का जवाब।
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से सुख और समृद्धि का वास होता है। इन पौधों की ऊर्जा घर में सकारात्मक ऊर्जा को संचालित और आर्कषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। घर में पॉजिटिव वाइब्स लाने वाले इन पौधों में मनी प्लांट का नाम भी शामिल है। मनी प्लांट एक ऊर्जा से भरा होता है। मनी प्लांट को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। साथ ही सुख-समृद्धि को बढ़ाने में भी इस पौधे को महत्वपूर्ण समझा जाता है।

मनी प्लांट को घर में लगाना कई तरह से शुभ माना जाता है लेकिन जब बात आती है, मनी प्लांट को घर में चुराकर लगाने की, तो आपको इससे बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चुराकर लगाने से हम इसकी ऊर्जा को नकारात्मक ऊर्जा में बदल देते हैं, क्योंकि किसी भी तरह की चोरी को सही नहीं कहा जा सकता। बुरे काम की ऊर्जा हमेशा नकारात्मक ही होती है इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को चोरी करके नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को पैसों से ही खरीदकर लगाना चाहिए। इससे न केवल जीवन सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है बल्कि लक्ष्मी माता की कृपा भी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सुबह या शाम के समय लगाने का समय सबसे शुभ होता है। आप अगर मनी प्लांट को मुख्य रूप से धन-धान्य के उद्देश्य से लगा रहे हैं, तो शुक्रवार के दिन मनी प्लांट को लगाना अत्यंत शुभ समय माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर में लगे मनी प्लांट की बेल जमीन को छूने लगे, तो उसे तुरंत ऊपर कर दें। मनी प्लांट का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है इसलिए जमीन छूने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जमीन को छूता मनी प्लांट शुभ नहीं माना जाता है इसलिए अगर आपके घर में मनी प्लांट बहुत ज्यादा बड़ा होकर जमीन पर लटकने लगा है, तो उसे किसी रस्सी की मदद से दीवार पर ऊपर की ओर सपोर्ट दे दें। इससे मनी प्लांट की बेल ऊपर दीवार पर चढ़ जाएगी।
जैसे कि हम सभी जानते है कि आज कल व्यक्ति बहुत गलत संगत में पड़ता जा रहा है जिसमें वह चोरी, डकैती, जुआ, सट्टा, हत्या, ब्लैकमेलिंग, ब्लैकमार्क्टिंग, आत्महत्या और नशीले पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करता हैं।
ऐसा क्यों हो रहा है??? क्या आपको पता है कि इसकी वजह क्या हो सकती है? आपको तो पता होगा कि बेरोजगारी कि समस्या हमारे देश में दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से बढ़ रही है जिससे लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है और जो लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं या जिनके पास रोजगार नहीं है उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जैसे कि खाना ना मिलना, पानी ना मिलना, अच्छे कपड़े ना मिलना और तो और उनके पास घर भी नही होता और वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा भी नहीं दे पाते हैं जिस कारण कुछ लोग तो विदेशों में जाकर मजदूरी करते है ताकि उनके परिवार का पालन पोषण अच्छे से हो सकें।
जब स्किल्स और टेक्निकल पर्सन को जॉब नहीं मिल पाता और वह किसी वजह से किसी गलत संगत में पड़ जाता है तो वह टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके गलत साइबर अपराध करने लग जाता है। इससे सामान्य लोगों को बहुत नुक्सान होता है।

आपने देखा होगा कि महिलाओं को पुरुषों से कम समझा जाता हैं। अगर महिलाओं के पास रोजगार होता तो महिलाओं को पुरुष से कम ना समझा जाता अर्थात समाज में दोनों एक समान होते और महिला आत्मनिर्भर होती।
जैसे कि किसी महिलाओं को पापड़ बनाना ब्यूटीशियन का काम और सिलाई कढ़ाई आदि का काम आता हूं मगर उनके पास ऐसा कोई माध्यम ना हो जिससे वह अपने आप को रिप्रेजेंट कर सके।
अगर देश में लोगों को रोजगार नहीं मिलेगा तो देश में गरीबी की समस्या बढ़ जाएगी और इससे हमारा देश दिन प्रतिदिन खोखला होता जा रहा है। लेकिन फिर भी हमारे देश के लोगों में बहुत टेलेंट है ।
इसलिए हमने इस समस्या को कम करने के लिए एक वेबसाइट बनाई है जिसमें हर एक स्किल पर्सन को जिसके पास रोजगार की कमी है हम अपनी इस वेबसाइट के थ्रू उसे रोजगार दिलाने में मदद कर सकते है हमारी इस वेबसाइट में कोई भी स्किल पर्सन अपने आप को रिप्रेजेंट कर सकता हैं इसमें वह अपनी स्किल या अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देकर लोगों को अपने प्रोडक्ट या अपनी स्किल के बारे में बता सकता हैं जिसके कारण लोगों को उस स्किल पर्सन के बारे में पता चल जाएगा और वे उन्हें अपने से जुड़े रोजगार दे सकता है।
खान-पान की गलत आदत और खराब लाइफस्टाइल के कारण अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये 6 रेसिपीज शामिल।
सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना होता है. इसी के साथ यह एक सही रूटीन और बेहतर लाइफस्टाइल का हिस्सा भी है. ज्यादतर लोग अपना वजन कम करने के लिए ब्रेकफास्ट ही स्किप कर देते हैं लेकिन क्या यह सही हैं? ब्रेकफास्ट आपके मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है, शरीर को एनर्जी देता है और दिनभर के खाने की क्रेविंग को कंट्रोल में रखता है. इसलिए अगर आप हेल्दी नैचुरल तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट ज़रूर करें. लेकिन सही खाने के साथ. सही ब्रेकफास्ट का मतलब है ऐसी चीजें जो पेट भरें, लंबे समय तक भूख न लगने दें, और फैट लॉस करने में मदद करें. इसमें ज्यादा फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स होना ज़रूरी है. आइए जानते है ऐसे 6 ब्रेकफास्ट के बारे में जो न केवल स्वादिष्ट हैं बल्कि वजन कम करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं.
1. बेसन और मूंग दाल चीला-
वजन घटाने के लिए आप ब्रेकफास्ट में बेसन या मूंग दाल चीला खा सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे आप ज्यादा खाना खाने से बच जाते हैं. इसके लिए आप बेसन में अजवाइन, नमक, मसाले और पानी डालकर घोल तैयार कर लें. फिर नॉन स्टिक पैन पर थोड़ा बैटर डालें और दोनों तरफ से सेंक लें.
2. अंडा-
वजन कम करने वालों के लिए अंडा एक अच्छा ऑप्शन है. यह प्रोटीन से भरपूर होता है इसलिए लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है और वजन कम करने में भी मदद करता है. रोज नाश्ते में आप उबले अंडे खा सकते हैं. इसी के साथ अंडे का ऑमलेट या फिर अंडा भुर्जी बनाकर भी खाई जा सकती है. हालांकि, ध्यान रखें कि इसे बनाते समय आप ज्यादा तेल का उपयोग न करें. आप अंडे का सैंडविच या सलाद बनाकर भी ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं.
3. पनीर-
पनीर का सेवन वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और हेल्दी फैट आपका वजन कम करने में सहायता करते हैं. इसे आप पनीर भुर्जी और सैंडविच के रूप में भी खा सकते है. इसी के साथ आप कच्चे पनीर में नमक और काली मिर्च डालकर भी सुबह नाश्ते में खा सकते हैं. इससे न केवल आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी, बल्कि शरीर को एनर्जी भी मिल सकती है.
4. दलिया-
वजन घटाने में दलिया बेहद फायदेमंद होता है इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है पाचन शक्ति भी अच्छी होती है इसी के साथ दलिया में खूब सारी सब्जियां मिलाने से इसकी पौष्टिक वैल्यू बढ़ सकती है.
5. इडली सांभर-
इडली-सांभर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाईड्रेट और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं जो वजन घटाने के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इडली को पचाना भी आसान होता है और इसे खाकर लंबे समय तक भूख नहीं लगती है. सांभर को ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप कई तरह की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं.
6. हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, केल, मेथी और सरसों के पत्ते जैसी हरी सब्जियों में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन ये फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इन्हें सुबह ऑमलेट, स्मूदी या पराठे में शामिल करके खाया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती हैं और वजन घटाने में मददगार होती हैं।

{ इसे अपनी डाइट में लेने से पहले आप अपने निजी डॉक्टर से जानकारी जरूर से ले लीजिए }
Read Full Blog...--icon----> --icon---->