गृह व्यवस्था: गृह और परिवार के सन्दर्भ में

꧁ Digital Diary ༒Largest Writing Community༒꧂


Digital Diary Create a free account




"गृह व्यवस्था: गृह और परिवार के सन्दर्भ में"

(Home Management in the Reference of Home and Family)

     "गृह-व्यवस्था निर्णय की एक श्रृंखला है, जिसमें पारिवारिक साधनों के अनुसार पारिवारिक लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रयास में नियोजन, नियंत्रण एवं मूल्यांकन इन तीनों चरणों को सम्मिलित किया जाता है।"

     परिवर्तन ही सुखी में समृद्ध होता है जब उस परिवार को चलने वाली निर्देशिका अर्थात् गृहिणी एक कुशल व्यक्तित्व की हो। परिवार को अच्छा में सुखी बनाने के लिए गृहिणी को अनेक कार्य करने पड़ते हैं। किसी भी परिवार के स्तर को देखने से परिवार के संचालिका के गुना की झलक मिलती है।

 गृह-व्यवस्था का अर्थ

      'गृह-व्यवस्था' का शाब्दिक अर्थ है- ' घर की व्यवस्था या घर का प्रबंध।' गृह कार्य को योजनाबद्ध एवं सनियोजित ढंग से संपन्न करना ही  'गृह व्यवस्था'कहलाता हैं।

      वास्तव में व्यवस्था शब्द मनुष्य के संपूर्ण जीवन से जुड़ा हुआ है। यह सारी प्रकृति एक व्यवस्थित ढंग से ही कार्य कर रही है। इसी प्रकार यदि मनुष्य अपने जीवन को आदर्श जीवन के रूप में बनाना चाहता है तो उसे व्यवस्था के बंधन में बंधन ही पड़ेगा। इसी प्रकार ग्रह को यदि एक आदर्श ग्रह के रूप में दर्शन है तो प्रत्येक कार्य व्यवस्था ढंग से ही करना पड़ेगा।

      व्यवस्था या प्रबंध एक मानसिक प्रक्रिया है, जो योजना के रूप में प्रकट होती है तथा योजना के अनुरूप ही संपादित एवं नियंत्रित होती है। व्यवस्था के रूप में योजना का कार्यान्व्यन, लक्ष्य प्राप्ति का उत्तम साधन बन जाता है।

 गृह-व्यवस्था की परिभाषा

    गृह व्यवस्था के संदर्भ में 'निकिल तथा डारसी' ने अपने विचार इस प्रकार प्रस्तुत किए हैं- "गृह व्यवस्था परिवार के लक्षण की पूर्ति के उद्देश्य से परिवार के साधनों के प्रयोग का नियोजन, नियंत्रण में मूल्यांकन है।" अर्थात पारिवारिक लक्षण की प्राप्ति के लिए गृह प्रबंध योजना बद्ध ढंग से करना चाहिए तथा समय-समय पर मूल्यांकन भी आवश्यक है।

 

 




Leave a comment

We are accepting Guest Posting on our website for all categories.


Comments