आँखो की नजर होने लगी है कम आंखो पर लगया है चश्मा कोई दवाई नहीं ये 1 सिंपल ट्रिक हटा सकती है आपकी आंखों का चश्मा
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
एक बार आँखें कमजोर हो जाएं, तो क्या फिर उनकी रोशनी इंप्रूव की जा सकती है? ये सवाल अक्सर बना रहता है। डॉक्टर कुलबीर जाखड़ ने सिंपल फॉर्मूला शेयर किया है, जो उनके मुताबिक आपका चश्मा भी हटा सकता है।
आजकल आपको हर दूसरे इंसान की आंखों पर चश्मा लगा हुआ दिख जाएगा। इनमें से ज्यादातर लोग वो हैं, जिन्हें थोड़ी दूर का भी साफ नहीं दिखाई देता। हैरानी तब होती है जब छोटे-छोटे बच्चे भी चश्मा लगाए मिलते हैं। अब इसकी कई वजह हो सकती हैं, लेकिन मोटे तौर पर खानपान, प्रदूषण, ज्यादा स्क्रीन टाइम इसके पीछे जिम्मेदार होते हैं। एक बार आँखें कमजोर हो जाएं, तो क्या फिर उनकी रोशनी इंप्रूव की जा सकती है? ये सवाल अक्सर बना रहता है। इसके लिए डॉक्टर कुलबीर जाखड़ ने वीडियो पोस्ट के जरिए सिंपल फॉर्मूला शेयर किया है, जो उनके मुताबिक आपका चश्मा भी हटा सकता है। आइए विस्तार में जानते हैं।
कहते हैं कि ऐसी कोई मैजिकल आई ड्रॉप नहीं है, जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाए। लेकिन एक सिंपल ट्रिक आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है। आयुर्वेद में इसे त्राटक क्रिया कहा गया है। इसमें थोड़ी देर तक एक ही बिंदु या मोमबत्ती की रोशनी पर नजरे टिका कर रखनी होती हैं। डॉक्टर अपने व्यक्तिगत अनुभव से बताते हैं कि ये क्रिया काफी असरदार है और नियमित रूप से करने पर आपके चश्मे भी हटा सकती है।
कहते हैं कि त्राटक एक विशेष तरह की आई एक्सरसाइज है, जिसके फायदे आयुर्वेद में भी बताए गए हैं। इसके करने के लिए एक पेपर पर बिंदु बना लें। अब इसे अपने से लगभग 25 सेंटीमीटर की दूरी पर रखें और लगातार देखें। आपको इस बिंदु को बिना पलके झपकाए एकटक देखते रहता है। डॉक्टर कहते हैं कि आपको कोशिश करनी है कि ज्यादा देर तक पलके नहीं झपकनी चाहिए। जैसे ही आप पलके झपका लेते हैं, एक्सरसाइज खत्म हो जाती है
कहते हैं कि ये एक्सरसाइज आपको नियमित रूप से करनी है। कई बार काफी लंबा समय भी लग सकता है लेकिन ये आंखों को बहुत फायदा करती है। आपको दिन में दो बार कम से कम ये क्रिया जरूर करनी चाहिए और लगभग दो मिनट के लिए। अगर आपकी आँखें ज्यादा कमजोर हैं, तो हो सकता है चश्मा ना उतरे लेकिन आंखों की रोशनी काफी हद तक इंप्रूव हो सकती है। इसके अलावा अपनी डाइट और स्क्रीन टाइम का भी ध्यान रखना ना भूलें।
Thank you
comment kerna mat bhulana please
Comment me please
No FAQ Available.
Verified Brand
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru