रात में पैरों के तलवों पर नारियल का तेल लगाने के क्या फायदे हैं? आयुर्वेदिक
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं रात को सोने से पहले पैरों में तेल लगाने के क्या फायदे हैं, साथ ही जानेंगे इसे करने का सही तरीका क्या है.
आयुर्वेद में सोने से पहले पैरों में तेल से मसाज करने को बेहद फायदेमंद बताया गया है. इसे 'पादाभ्यंग' कहा जाता है. 'पाद' का मतलब है पैर और 'अभ्यंग' का मतलब है तेल लगाना या मालिश करना. आइए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं रात को सोने से पहले पैरों में तेल लगाने के क्या फायदे हैं, साथ ही जानेंगे इसे करने का सही तरीका क्या है.
सबसे पहले, यह पैरों का रूखापन और तलवों में होने वाली दरारों को दूर करता है .
डॉक्टर मालविका बताती हैं, आयुर्वेद के अनुसार हमारे शरीर की नसों की जड़ें पैरों में होती हैं. जब पैरों पर तेल मालिश की जाती है, तो नसों को पोषण मिलता है. इससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है .
रात को सोने से पहले पैरों में तेल लगाने से कमर दर्द या सायटिका के दर्द में राहत मिल सकती है.
पित्त संतुलन
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताती हैं, नारियल का तेल ठंडा और पोषक गुणों से भरपूर होता है, जो पित्त को संतुलित करता है और शरीर की गर्मी को कम करता है.
आंखों के लिए अच्छा
नियमित पादाभ्यंग आंखों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है और मानसिक थकान को कम करता है.
चेहरे पर आती है चमक
इन सब से अलग रात को सोने से पहले पैरों पर नारियल के तेल से मालिश करने पर चेहरे पर भी चमक आती है
डॉक्टर मालविका कहती हैं, पादाभ्यंग करने का सबसे अच्छा समय रात को सोने से पहले है. इसे आप खुद कर सकते हैं या किसी से करवा सकते हैं. नारियल तेल को हल्का गर्म करके पैरों पर लगाएं और धीरे-धीरे 10-10 मिनट तक मालिश करें. चाहें तो कांसे (ब्रॉन्ज) के कटोरे का उपयोग भी कर सकते हैं, इससे पित्त दोष का संतुलन और बेहतर होता है.
कुछ लोगों को मालिश के दौरान पैरों का रंग काला या ग्रे दिख सकता है, खासकर डायबिटीज या पित्त से जुड़ी समस्याओं वाले लोगों को. यह चिंता की बात नहीं है, बल्कि शरीर में गहराई तक काम करने का संकेत है. ऐसे में आप भी इसे आज से अपने रूटीन का हिस्सा बना सकते
No FAQ Available.
Verified Brand
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru