भरी जवानी में सफेद हो रहे बाल? इस पौधे की तोड़ लें पत्तियां और साथ में मिलाएं 3 चीजें, जड़ों से काले होंगे बाल
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
꧁ Digital Diary ༒ Wefru – India's Largest Writing Community ༒ Read, Write & Grow ༒꧂
आजकल के समय में बालों के सफेद होने की समस्या बहुत आम होती है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं और जड़ों से ही काले और मजबूत निकालना चाहते हैं, तो आप एक बहुत ही आसान तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।
बालों का सफेद होना अपने आप में कोई समस्या नहीं है। ये एक नेचुरल प्रोसेस है, जो समय के साथ हम सभी शरीर में होनी है। कोई भी इंसान हमेशा बच्चा या जवान नहीं रहता है। एक समय आता है, जब कसी और तनी हुई बॉडी भी धीर-धीरे ढीली पड़ने लगती है। ये बदलाव सिर्फ हमारे शरीर तक ही सीमित नहीं होते हैं। इस स्थिति को बढ़ती उम्र के निशानों की तरह देखा जाता है। उम्र बढ़ने के संकेत जितना हमारा शरीर देता है, उतना ही हमारे बाल भी देते हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि लोगों के सिर में काले बालों के बीच में एक-दो सफेद बाल दिखने लगते हैं।
अब कई लोग कहेंगे कि इस समस्या का स्थाई इलाज ढूंढने की चाहत में हमने कई अलग-अलग कंपनी के महंगे प्रोडक्ट्स और हेयर डाई का इस्तेमाल कर लिया है। हम हर महीने अपने बालों में हेयर कलर करवाते हैं, अब इससे ज्यादा हम और क्या कर सकते हैं?
अगर आपके मन में भी ये सवाल आया है कि हम क्या कर सकते हैं, तो आप बहुत कुछ कर सकते हैं। पहले के समय में जब इतने प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थे, तब भी लोग अपने बालों का ख्याल रखते थे और उन्हें काला भी करते थे। ये सभी चीजें, वो आयुर्वेद की मदद से करते थे।
(नोट: सामग्री की मात्रा को आप अपने हिसाब से तय कर सकते हैं)
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कांच के जार में नारियल तेल को भर लेना है। अब आपको सूखे आंवले लेने हैं और इन्हें अच्छी तरह से कूट लेना है। अब आपको करी पत्तों को भी थोड़ा पीसकर जार में डाल देना है। अब आपको सूखा भृंगराज लेना है, इसे भी हल्का तोड़कर तेल में मिला लेना है।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह तेल में डूबा दें और कांच के जार को धकां से बंद करके 3 हफ्तों के लिए छत पर सूखा दें। अगर आप इसे धुप में नहीं रख पा रहे हैं, , तो आप इसे कड़ाही में डालकर पका भी सकते हैं। इससे सभी चीजों के अच्छे गुण तेल में मिल जाएंगे।
बता दें कि करी पत्ते और अन्य चीजों से तैयार हुआ ये घोल बालों को नेचुरली काला और घना बनाने में मदद करता है। करी पत्ते और भृंगराज बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। वहीं, आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इससे बालों का रंग काला होता है। आखिर में नारियल तेल भी बालों को जरूरी पोषण देने का काम करता है।
Comment me please
No FAQ Available.
Verified Brand
My name is Ilma. I am a student dedicated to learning, reading, and sharing useful information through my blog. I love writing about everyday life tips, study guidance, health, technology, and trending topics. My goal is to provide simple, accurate, and engaging content for readers to help them learn something new every day.
We are accepting Guest Posting on our website for all categories.
ilma
Verified Author Expert@DigitalDiaryWefru